
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे का नया गीत ‘चाँदनी 3’ रिलीज होते ही दर्शकों की जुबान पर छा गया है। यह गाना ‘हाय मोर चाँदनी’ के तीसरे संस्करण के रूप में 30 मार्च को नितिन दुबे के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर वर्ल्डवाइड रिलीज हुआ। रिलीज होते ही इस गाने को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सुपरहिट जोड़ी: नितिन दुबे और शर्मिला विश्वास
छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में नितिन दुबे और प्रसिद्ध गायिका शर्मिला विश्वास की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती है। दोनों ने नीलपरी, गोंदा तोला रे, हाय रे मोर मुनगाकाड़ी, तोर बारात, चाँदनी 2, गुलमोहर जैसे कई ब्लॉकबस्टर गीत दिए हैं। इस बार भी ‘चाँदनी 3’ में दोनों की जादुई आवाज ने श्रोताओं का दिल जीत लिया है।इस गाने में नितिन दुबे के साथ सुप्रसिद्ध अभिनेत्री रितिका यादव नजर आ रही हैं। गीत के बोल बुधराज चौहान ने लिखे हैं, कोरियोग्राफी राम यादव ने की है, जबकि वीडियो का निर्देशन दीप्तांशु छड़ीमली और सह-निर्देशन राहुल विश्वकर्मा ने किया है।
‘चाँदनी’ रही है ब्लॉकबस्टर हिट
नितिन दुबे ने 2001 में अपना पहला गीत गाया था, लेकिन 2005 में रिलीज़ ‘हाय मोर चाँदनी’ एलबम ने उन्हें जबरदस्त स्टारडम दिलाया। इसके टाइटल ट्रैक को आज भी लोग पसंद करते हैं। इसके बाद 2021 में ‘चाँदनी 2’ रिलीज़ हुआ, जिसने यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज़ बटोरकर ब्लॉकबस्टर हिट का दर्जा पाया। दर्शकों की भारी मांग को देखते हुए अब ‘चाँदनी 3’ रिलीज़ किया गया, जो आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
छत्तीसगढ़ी संगीत जगत के सुपरस्टार नितिन दुबे
नितिन दुबे को छत्तीसगढ़ी फिल्म और संगीत इंडस्ट्री में काम करते हुए 25 साल से अधिक हो गए हैं। उन्होंने रायगढ़ वाला राजा, चँदा रे, हाय मोर चाँदनी, हाय रे मोर कोचईपान, प्रथम वंदना, गौरी के लाला, चंद्रसेनी अमरकथा जैसे सैकड़ों सुपरहिट एलबम गाए हैं। वे आज सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाले छत्तीसगढ़ी गायक हैं और यूट्यूब से गोल्डन प्ले बटन अवार्ड पाने वाले पहले छत्तीसगढ़ी सिंगर भी हैं।
देखें ‘चाँदनी 3’ का वीडियो और आनंद लें इस सुपरहिट गीत का! 👇
- सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले के ऊपर एफ आई आर दर्ज कर गिरफ्तार करने कि मांग
- 80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने किया खेल मेले का आयोजन
- छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा
- महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगे सवा दस करोड़
- जिला पंचायत में मछुआरा वर्ग के कल्याण एवं विकास हेतु कार्यक्रम आयोजित