विधायक गजेन्द्र यादव ने दी रामनवमी की शुभकामनायें

महाअष्टमी पर देवी मंदिर में पहुंचकर हवन आरती में शामिल हुए

दुर्ग। चैत्र नवरात्रि के अष्टमी पर शहर विधायक गजेन्द्र यादव विभिन्न देवी मंदिर पहुँचे और हवन कुंड में आहुति डालकर शहरवासियों के सुख समृद्धि की कामना किये। इस दौरान खीर पूड़ी और खिचड़ी के भोग भंडारा में हाथ भी बंटाये। विधायक श्री यादव ने कहा की समस्त देवी शक्ति का स्वरुप होती है। नौ दिन हम सभी ने माता की भक्ति की है, उसका आशीर्वाद मिलेगा।
अष्टमी पर विधायक गजेन्द्र यादव मंदिर प्रांगण में हवन में शामिल हुए माँ जगदम्बे की आरती कर आशीर्वाद लिए और दुर्गवासियो की उन्नति प्रगति के लिए कामना किये। इस दौरान मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धांलुओं का अभिवादन कर धर्म आस्था के महापर्व नवरात्रि की शुभकामनायें दिए।
शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने रामनवमी पर्व के अवसर पर दुर्गवासियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चल कर प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। प्रभु राम आदर्श के प्रतीक हैं और उनके आदर्शों पर चलने से श्रेष्ठ विचारों का निर्माण होता है। भगवान राम के विचारों को आत्मसात कर मनुष्य अपना सर्वांगीण विकास कर सकता है। राम शब्द नहीं बल्कि मनुष्य जीवन का भाव है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम जी द्वारा स्थापित जीवन मूल्य आज भी प्रासंगिक है। रामनवमी पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को जहां समृद्ध करता है वहीं एकता को भी मजबूत करता है। कहा कि हम सभी को रामनवमी पर्व श्रीराम के गौरवशाली आदर्शों के अनुरूप शांति और सद्भावना के वातावरण में मनाना चाहिए।

  • Abhishek Sahu

    Related Posts

    सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले के ऊपर एफ आई आर दर्ज कर गिरफ्तार करने कि मांग

    उ○प्र○ नगीना के सांसद चंद्र शेखर आजाद एवं बाबा भीम राव अंबेडकर के नाम को अभद्र टिप्पणी एवं आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर विनोद चतुर्वेदी निवासी अटल आवास कालीपुर जगदलपुर…

    80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने किया खेल मेले का आयोजन

    80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा बटालियन मुख्यालय जगदलपुर में सीआरपीएफ खेल मेला 2025 का आयोजन किया गया जिसमें जिला बस्तर के जगदलपुर, कुकानार, सेड़वा तथा जिला सुकमा के…