25 लाख की लागत से सड़क , पुलिया निर्माण का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया भूमिपूजन

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक किरण देव के दृढ़संकल्प एवं लगातार सक्रियता के चलते जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। विधायक किरण देव की सक्रियता के चलते क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस की बहुप्रतीक्षित मांग का आज विधिवत भूमिपूजन किया गया।

रामनवमी के शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव हल्बा कचोरा पहुंचे जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का ग्रामवासियों ने बस्तर के पारंपरिक रूप से स्वागत किया वहीं विधायक किरण देव ने सर्वप्रथम माता गुड़ी पहुंच विधिवत पूजा अर्चना करते कुंवारी पूजन में शामिल होकर आशीर्वाद लिया और चैत्र नवरात्र एवं रामनवमी के पावन अवसर की प्रदेश वासियों एवं बस्तर वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

हल्बा कचोरा पंचायत में भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा विष्णु देव साय के नेतृत्व में लगातार क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य कर रही है। जिसके लिए हम हमारे सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जगदलपुर विधानसभा की जनता की ओर से सहृदय धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

जिसमें हल्बा कचोरा में पुलिया, सडक, नाली निर्माण के लिए 12.73 लाख एवं हल्बा कचोरा में विभिन्न स्थानों में सी सी सडक निर्माण लागत 12.00लाख रूपए की राशि कुल 24.73 लाख का विधिवत भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक किरण देव व अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का ग्रामवासियों ने गजमाला से भव्य स्वागत किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य होंगे।

हल्बा कचोरा के देवतुल्य जनता ने अपने विधायक के समक्ष गंगादई माता गुड़ी में शेड व बाउंड्री वॉल की मांग रखी है जिसपर विधायक किरण देव ने जनमानस के मांग को पूरा करते गंगादई माता गुड़ी में शेड व बाउंड्रीवाल का जल्द निमार्ण करने की घोषणा किया।

जिस पर हल्बा कचोरा के ग्रामवासियों ने अपने संवेदनशील विधायक किरण देव को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, जनपद सदस्य श्रीती शर्मा,सरपंच जयमनी कश्यप, मनोहर तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप देवांगन, राजेश शर्मा,हरि साहू, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, राधे पदे्, रूपेश समरथ व अन्य जनप्रतिनिधि व जनमानस उपस्थित थे।

  • Sumit

    Related Posts

    सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले के ऊपर एफ आई आर दर्ज कर गिरफ्तार करने कि मांग

    उ○प्र○ नगीना के सांसद चंद्र शेखर आजाद एवं बाबा भीम राव अंबेडकर के नाम को अभद्र टिप्पणी एवं आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर विनोद चतुर्वेदी निवासी अटल आवास कालीपुर जगदलपुर…

    80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने किया खेल मेले का आयोजन

    80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा बटालियन मुख्यालय जगदलपुर में सीआरपीएफ खेल मेला 2025 का आयोजन किया गया जिसमें जिला बस्तर के जगदलपुर, कुकानार, सेड़वा तथा जिला सुकमा के…