भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने क्षेत्र वासियों से की भेंट, समस्याओं के त्वरित निदान के लिये दिये निर्देश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने अपने विधायक कार्यालय नयापारा में क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस से भेंट एवं मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने संबंधित विभाग को निर्देश दिया।

क्षेत्रीय विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से आयें जनमानस से सुबह से ही विधायक कार्यालय में भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जिसमें पेयजल आपूर्ति, सडक निर्माण, नाली निर्माण, देवगुड़ी का नवनिर्माण,राजस्व संबंधी, विधुत संबंधित व अन्य समस्याओं को सुनकर तत्काल कार्रवाई करते जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण करना है उन समस्याओं को संबंधित विभाग से चर्चा कर तत्काल निराकरण किया गया। वहीं सड़क, पुलिया, नाली बोर खनन व अन्य समस्याओं को जल्द निराकरण करने की बात कही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा क्षेत्र के देवतुल्य जनता से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है। जनता को किसी भी तरह की समस्या व परेशानी ना हो उस संबंध में कार्ययोजना के साथ कार्य किया जा रहा है। जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है जिसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

  • Sumit

    Related Posts

    सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले के ऊपर एफ आई आर दर्ज कर गिरफ्तार करने कि मांग

    उ○प्र○ नगीना के सांसद चंद्र शेखर आजाद एवं बाबा भीम राव अंबेडकर के नाम को अभद्र टिप्पणी एवं आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर विनोद चतुर्वेदी निवासी अटल आवास कालीपुर जगदलपुर…

    80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने किया खेल मेले का आयोजन

    80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा बटालियन मुख्यालय जगदलपुर में सीआरपीएफ खेल मेला 2025 का आयोजन किया गया जिसमें जिला बस्तर के जगदलपुर, कुकानार, सेड़वा तथा जिला सुकमा के…