भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने लाखों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने ग्राम खम्हारगांव में लाखों रुपए के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत ग्राम आसना छेपड़ागुड़ा में मोहन सिंह धर से प्रधानमंत्री सड़क तक सी सी सडक सह नाली निर्माण 300 मीटर लागत 19.49 लाख रूपए , ग्राम सिरहागुड़ा में सीसी सड़क सह नाली निर्माण , ग्राम खम्हारगांव में सीसी सड़क सह नाली निर्माण, ग्राम मंगलूकचौरा में सीसी सड़क सह नाली निर्माण।

कुल 77 लाख 51 हजार रुपए विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि हमारी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। हमारी देवतुल्य जनता के मांग के अनुरूप हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं, जनता को मूलभूत सुविधाएं देना हमारा कर्तव्य है। जिस पर हम खरा उतरने का कार्य कर रहे हैं। हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लगातार विकास की बयार बह रही है।

क्षेत्र की जनता की मांग के अनुरूप आज सीसी सड़क निर्माण, नाली निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। जनता को मूलभूत सुविधा सड़क,नाली,पेयजल, शिक्षा, विधुत व अन्य सुविधाओं को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। जनता के मांग के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्य किया जायेगा। सभी कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। इस सड़क व नाली के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। विकास अनवरत जारी रहेगा। वहीं जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग ने भी अपनी बात रखी।

इस दौरान विधाशरण तिवारी,जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप ,जनपद सदस्य अर्जुन सेठिया, श्रीती शर्मा,मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, संरपंच सोनामणी,जयमनी कश्यप ,प्रेमबती बधेल ,राजेश शर्मा, मनोज पटेल,राधे पन्द्रे, रूपेश समरथ,जनपद सीईओ अमित भाटिया,आर ई एस के राहुल चंद्राकर,एवं क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।

  • Sumit

    Related Posts

    आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संदीप पाठक ने कहा आदिवासियों के हितों की रक्षा करने में सरकार नाकाम

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. संदीप पाठक जगदलपुर के दौरे पर हैं, उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा…

    सुकमा में आदिवासी छात्रों ने रोका काफिला, भाजपा सांसद महेश कश्यप को रूट डायवर्ट कर भागना पड़ा

    छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार और उसके आदिवासी चेहरे-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और बस्तर सांसद महेश कश्यप-अब सवालों के घेरे में हैं जिनके कंधों पर आदिवासी समाज के भविष्य की ज़िम्मेदारी थी,…