महापौर संजय पाण्डे की ऐतिहासिक पहल

नगर पालिक निगम जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में शहर के विकास को नई दिशा देने वाली एक ऐतिहासिक योजना की शुरुआत होने जा रही है। सुबह उन्होंने अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न वार्डो का आकस्मिक निरीक्षण किया। समुंद चौक से लेकर लालबाग तक पैदल भ्रमण कर शहर को सुंदर बनाने की योजना तय की गई। स्टेट बैंक चौक के पास, लालबाग आमागुड़ा, खड़कघाट के पास, पुराना पुल, लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास, समुन्द चौक, रोटरी क्लब के पास, सर्किट हाउस रोड, लालबाग नक्षत्र वाटिका, गायत्री नगर सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया मालूम हो कि शहर के विभिन्न स्थलों का चौड़ीकरण किया जाना प्रस्तावित है। जहां पोल की नहीं लगा है वहां पोल लगाया जाएगा। कुछ स्थानों पर डिवाइडर लगाया जाएगा। चौक, चौराओं का होगा कायाकल्प। वहीं कुछ स्थानों पर पेवर ब्लॉक भी लगाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, नगर निगम के आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

शहर के चार प्रमुख मार्गों पर कुल 3.35 किलोमीटर लंबाई में 1006.12 लाख (10.06 करोड़ रुपये) की लागत से सड़क चौड़ीकरण, डामरीकरण, आरसीसी नाली निर्माण एवं एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य प्रस्तावित है, जिसके क्रियान्वयन से शहर के यातायात, जल निकासी और रात्रिकालीन सुरक्षा में क्रांतिकारी सुधार होगा। मुक्तिधाम से समुंद चौक तक विकास कार्यों के लिए 213.10 लाख स्वीकृत , समुंद चौक से पावर हाउस चौक होते हुए पंचपथ से गौरव पथ तक 550.67 लाख, गौरव पथ से लालबाग होते हुए आमागुड़ा चौक तक 241.65 लाख, पुराने इंद्रावती पुल से समुंद चौक तक विकास कार्यों के लिए 213.80 लाख रू. स्वीकृत किया गया।

महापौर संजय पाण्डे ने कहा है कि यह केवल सड़कों के निर्माण की योजना नहीं है, बल्कि शहर की पहचान और सुविधा दोनों को नई ऊंचाई देने का प्रयास है। हमारी प्राथमिकता है कि जगदलपुर की जनता को बेहतर, सुरक्षित और टिकाऊ अधोसंरचना मिले। ये सभी कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और गति के साथ पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना नागरिकों के सहयोग, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता और निगम अधिकारियों के सतत प्रयासों से साकार हो रही है। महापौर ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी महीनों में जगदलपुर शहर एक नया, आधुनिक स्वरूप लेगा। नगर निगम जगदलपुर आने वाले समय में इसी प्रकार शहर के अन्य मार्गों को भी चरणबद्ध रूप से दुरुस्त और आधुनिक बनाने की दिशा में कार्य करता रहेगा।

महापौर संजय पाण्डे ने शहर के जीर्णोद्धार कार्य को मूर्त रूप देने में सहयोग देने वाले शीर्ष नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप सहित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह कार्य हम सभी की साझा संकल्पशक्ति और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

  • Sumit

    Related Posts

    खुर्सीपार पुलिस की तत्परता से पकड़ा गया वाहन चोर

    ▶ 08 लाख की वाहन चोरी के आरोपी को खुर्सीपार पुलिस द्वारा तत्परता से पकडा गया। ▶ सनटेक कंपनी के वर्कर ही निकले चोर थाना खुर्सीपार दिनांक 15.07.2025जिला – दुर्ग…

    निगम की सफाई योजना को दीमक बन चाट रहे निगम के ठेकेदार..                          

    रिपोर्टर महेंद्र अग्रवाल निगम की सफाई योजना को दीमक बन चाट रहे निगम के ठेकेदार..                            #शहर मे गन्दगी का भंडार रायगढ़। एक बार फिर रायगढ़ नगर पालिका निगम के द्वारा…